फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संतान न होने पर विवाहिता को जहर पिलाने का आरोप, पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Dec 2025 04:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में संतान न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने उसे जहर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। विवाहिता के पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में संतान न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। विरोध करने पर मायके पक्ष के साथ अभद्रता की गई। पीड़िता पक्ष की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर जागीर निवासी शिव नरायण ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी महेंद्र पाल के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी पुत्री को संतान न होने का ताना देते थे। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता को दूसरा विवाह करने की धमकी भी दी जाती थी।

छह दिसंबर का है मामला 
आरोपों के अनुसार, छह दिसंबर 2025 की रात करीब दस बजे पति महेंद्र, ससुर शिवदयाल, सास, ननद पूनम, देवर खेमकरन और शिवशंकर ने जान से मारने की नीयत से विवाहिता को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन सात दिसंबर को जानकारी मिलने पर पीड़िता के मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों से विरोध जताया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें