पीलीभीत। मायके आई विवाहिता अपने पिता के 1.90 लाख लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पिता ने थाने में तहरीर दी। इसमें पुत्री की हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 23 वर्षीय पुत्री की शादी बरेली के एक गांव में की थी।
कुछ दिन पहले ही पुत्री मायके आई थी। तीन मार्च को दिन में करीब साढ़े बारह बजे पत्नी बाजार गई थी। इसी दौरान युनूस उनकी बेटी को ले गया। पुत्री अपने साथ घर में रखे 1.90 लाख रुपये भी साथ ले गई। गांव के कई लोगों ने आरोपी को बेटी को ले जाते देखा। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी बेटी की हत्या कर सकता है।
पुलिस ने यूनुस और छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही विवाहिता और आरोपियों का पता किया जाएगा।