फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। शादी के एक साल बाद विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के वसंतपुर गांव निवासी महमूद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही रिजवान खां पहले से शादीशुदा था। उसने एक वर्ष उनकी 20 वर्षीय भतीजी आसमां पुत्री पीर खां से कोर्ट मैरिज कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर भतीजी को प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार शाम को आरोपियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता आसमां की जहर देकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें