पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र से एक व्यक्ति अपने बेटे की विधाव साली को लेकर चला गया। यह वाकया जिसने भी सुना वह दंग रह गया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति का एक साल पहले अपने बेटे की विधवा साली से प्रेम हो गया। वह उसी के साथ रहने लगी। कई माह तक दोनों परिवार से अलग रहते रहे। परिवार के लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मोहब्बत के आगे उन्होंने परिवार को ही दरकिनार कर दिया। हद तब हो गई जब वह बेटे की साली को घर पर ले आए और वहीं रहने की जिद पर अड़ गए। पत्नी और बेटे ने विरोध किया तो उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। रिश्तेदार भी समझाने आए, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद शुक्रवार रात परिजनों ने सुनगढ़ी थाना पहुंचकर शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। यह तया हुआ है कि अधेड़ अब बेटे की साली के साथ दूसरे मकान में कहीं अलग रहेगा।