फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद की तरफ से बाइक से युवक के साथ आई थी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कुमार होटल में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस को जहानाबाद में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिखाई दिए हैं। युवक महिला को बाइक से लेकर जहानाबाद होते हुए बरेली हाईवे की तरफ पहुंचा था। इसलिए अब पुलिस इसे आगे के क्षेत्र में महिला की शिनाख्त के लिए पड़ताल कर रही है। इधर बरेली भेजी गई टीम में एक टीम वापस लौट आई है।
विज्ञापन

बीते दिन शुक्रवार को शहर के छतरी चौराहा पर स्थित कुमार होटल में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके साथ आया युवक फरार हो गया था। इस मामले में होटल मलिक की तहरीर पर युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। होटल के सीसीटीवी बंद होने के कारण जब आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बरेली हाईवे तक पहुंच गई। हालांकि बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। बाइक पर महिला और युवक दोपहर को आते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस जहानाबाद पहुंची। तो कस्बे में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी बाइक आती हुई दिखाई दी। इस पर पुलिस कयास लगा रही है कि महिला या तो सितारगंज अमरिया क्षेत्र की है। या फिर रिछा बहेड़ी की है। इसलिए अब टीम को सितारगंज, खटीमा भेजा गया है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि जहानाबाद क्षेत्र में महिला युवक के साथ बाइक से आती दिखाई दी। इसके बाद वह बरेली हाईवे पर पहुंची। टीमें काम कर रही है। जल्द ही घटना का वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें