पूरनपुर। गांव श्रीनगर के समीप भी शारदा नदी पखवाड़ा भर से भूकटान कर रही है। गांव के 15 किसानों की कई एकड़ जमीन पर खड़ी लहलहाती फसलें नदी में समा चुकी हैं।
कटान न रुकने से किसानों में रोष है। किसानों ने बताया कि उनके गांव के समीप सुतिया नाला बहता है। इसमें नदी का पानी अक्सर आ जाता है। सुतिया नाले के किनारे पखवाड़े भर से तेजी से कटान हो रहा है। गांव निवासी विक्रम प्रताप, अरविंद, शंभूशरण, रामबहादुर, अनिल, शशिकांत, उमाशंकर आदि की कई एकड़ जमीन पर खड़ी फसलें नदी में समा चुकी है। संवाद