पीलीभीत के पूरनपुर में एक शख्स को खंभे से बांधकर पीटा गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर रही है।
पीलीभीत के पूरनपुर में रामलीला मेला मैदान की दुकान में चोरी के आरोप में मोहल्ला रजागंज निवासी व्यक्ति को बांधकर पीटा किया गया। लकड़ी के खंभे से बंधे व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना रविवार की बताई गई है। सोमवार शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मोहल्ला रजागंज निवासी महबूब उर्फ गुड्डू (52) खंभे से बंधा दिख रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि महबूब ने मेला मैदान की दुकान में घुसकर चोरी की कोशिश की। आहट पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद लकड़ी के खंभा से बांधकर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की।
वीडियो वायरल होने पर नगर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि व्यक्ति को कुछ लोगों ने चोरी के शक पर लकड़ी के खंभे से बांधा था। इसका वीडियो मिला है। उन्होंने बताया कि जिसे खंभे से बांधा गया, उसके खिलाफ चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।