फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ के पानी में डूब रहा था तेंदुए का शावक, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

Wed, 03 Sep 2025 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में बाढ़ से इंसान ही नहीं जंगली जानवर भी बेहाल हैं। गजरौला क्षेत्र में तेंदुए का शावक पानी में बहते हुए खेतों में पहुंच गया। युवक ने पानी में घुसकर शावक को बचाया।  
विज्ञापन
तेंदुए का शावक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूब रहे तेंदुए के शावक को गांव पिपरिया कॉलोनी निवासी युवक ने हिम्मत दिखाकर बचा लिया। शावक घंटों तक तड़पता रहा, लेकिन वन विभाग की टीम सूचना के बाद भी काफी देर से पहुंची। बाद में टीम शावक को लेकर पीलीभीत चली गई।

विज्ञापन


गांव पिपरिया कालोनी निवासी अर्जुन मंडल पुत्र रवि मंडल बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे अपने खेत पर बाढ़ का पानी देखने गया था। तभी पानी में तेंदुए के बच्चे को डूबते देखा। जान जोखिम में डालकर अर्जुन ने शावक को पानी से बाहर निकाला। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। 

यह भी पढ़ें- Flood: पीलीभीत के हजारा और शास्त्रीनगर में मुसीबत की बाढ़, रेस्क्यू कर निकाले गए 30 परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम काफी देर बाद पहुंची और शावक को अपने साथ ले गई। उनका कहना है कि पास में गन्ना और धान की फसलें हैं। घटनास्थल के नजदीक ही कठिना नदी का इलाका है। मगर टीम ने मौके पर जांच करने की जहमत नहीं उठाई। सिर्फ तेंदुए के बच्चे को ले जाकर मामले को खत्म कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें