फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक की हत्या... नदी में मिला शव, शरीर से बंधी थी ईंटों भरी बोरी

Thu, 19 Dec 2024 12:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में फगुनाई नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिस हालत में शव मिला है, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में फगुनाई नदी में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव उतराता मिला। उसके पैर रस्सी से बंधे थे। शव नदी के पानी में डूब जाए, इसके लिये ईंटों भरे बोरे को बांधा गया था। सूचना पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
बिलसंडा से करीब आठ किलोमीटर दूर शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के पास ग्रामीणों और राहगीरों ने बृहस्पतिवार सुबह फगुनाई नदी में शव उतराता देखा। इसकी सूचना थाना बंडा और बिलसंडा पुलिस को दी गई। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। 

बंडा पुलिस ने शव निकलवाने से किया इनकार 
बंडा थानाध्यक्ष ने घटना बिलसंडा क्षेत्र में होने की बात कहकर शव को नदी से निकलवाने से मना कर दिया। इसके बाद बिलसंडा पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू किया। युवक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व: दोनों तरफ गाड़ियां... बीच में बाघ, पास पहुंचे सिंचाईकर्मी करने लगे ये काम, आ गई आफत
विज्ञापन


युवक के पैर रस्सी से बंधे थे। शरीर से ईंटों भरी बोरी भी बंधी थी, जिससे कि शव पानी में डूब जाए। गले में मफलर भी बंध पाया गया। बिलसंडा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि शव को नदी से बार निकलवाया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें