फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से, प्रतिभाग करेंगे करीब 1000 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन

- बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरी की खेलकूद प्रतियोगिता का तैयारी

फोटो:
संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता की जिम्मेदारी इस बार जिले को मिली है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शहर के गांधी स्टेडियम में शुरू होगी। प्रतियोगिता में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के करीब 1000 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। विभाग ने बुधवार को प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह करेंगे। 21 दिसंबर को समापन कार्यक्रम में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मौजूद रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, खेल अनुदेशक करीब एक सप्ताह से मंडल रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं। कहीं कोई कमी न रह जाए, इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को शिक्षक और बीईओ पूरे दिन स्टेडियम में प्रतियोगिताओं की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। वहीं, बच्चों के ठहरने की व्यवस्था अलग-अलग कॉलेजों-विद्यालयों में की गई है। दौड़, लंबी, ऊंची कूद, हॉकी, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि खेल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें