फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्भवती पत्नी को पीट रहा था युवक, बचाने आए पिता को सरिया से पीटकर मार डाला

Wed, 28 May 2025 11:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता की जान ले ली। आरोपी अपनी पत्नी को पीट रहा था। उसने बीचबचाव करने आए पिता के सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हरीश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनिया रामगुलाम में मंगलवार रात आठ बजे घरेलू विवाद में युवक ने पिता को सरिया से पीटकर मार डाला। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर पर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौत हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी भूपराम ने बताया कि उसका भाई विशाल अपनी गर्भवती पत्नी सविता को पीट रहा था। सविता ने इसकी शिकायत घर के बाहर बैठे अपने ससुर हरीश कुमार (40) से की। हरीश बीच-बचाव करने पहुंचे तो विशाल ने उन पर सरिया से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन हरीश को बीसलपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- दोस्त का कत्ल: साथ बैठकर पी शराब... रुपये देख डोली नीयत, फरसे से काटी ई-रिक्शा चालक की गर्दन, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि किसी विवाद को लेकर पुत्र ने अपने पिता पर सरिया से हमला कर दिया। इसमें पिता हरीश कुमार की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन

पिता के बेहोश होकर गिरते ही भाग गया विशाल 
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनिया रामगुलाम निवासी हरीश कुमार को उनके पुत्र विशाल ने लोहे की सरिया सिर में मार दी। इस दौरान हरीश गंभीर रूप से घायल होकर      बेहोश हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपने पिता को बेहोश होता देख आरोपी घबरा गया और लोहे की सरिया लेकर भाग गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद बुधवार की शाम शव परिजनों को सौंप दिया। शव आते ही घर में एक बार फिर कोहराम मच गया। उसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

घटना के बाद गांव की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। गांव के किसान खेतों पर काम करने नहीं गए। इस गांव के 70 वर्षीय श्री कृष्ण गंगवार का कहना है कि उनके गांव में इस तरह का हादसा पहली बार हुआ है, जिसका पूरे गांव के लोगों को काफी मलाल है।

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर न मिल पाने के कारण अभी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें