बाघ की लोकेशन जानने को लगाए कैमरे
पूरनपुर क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया की लौंगश्री की मौत के मामले में बाघ की लोकेशन का पता लगाने के लिए मंगलवार को विभाग की ओर से कैमरे लगाए गए हैं। हरीपुर रेंजर सहीर खां ने बताया कि घटना स्थल के आसपास कैमरों को लगवाया गया है।
भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय के नेतृत्व में भाकपा माले का एक दल लौंगश्री के परिजन से मिला। भाकपा नेताओं ने बाघ को शीघ्र पकड़वाने, पीडि़त परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा की मांग की। देवाशीष राय ने बताया कि मांग पूरी न होने शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा।