फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति का शव मिलने से मची खलबली, जेब से मिला पर्चा, नहीं हुई शिनाख्त

Tue, 15 Apr 2025 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला। यात्रियों ने पेड़ के नीचे शव पड़ा देखा तो आरपीएफ व पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान नहीं हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


मामला मंगलवार सुबह करीब नौ बजे का है। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। चबूतरे के पास पहुंचे लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल कर शव की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। 

पुलिस के तलाशी लेने पर मृतक की जेब में एक पर्चा मिला। इसमें मझोला का पता लिखा था। पुलिस ने पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के कई दिनों से स्टेशन परिसर क्षेत्र में घूमते देखे जाने की बात सामने आई। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं मिले। बीमारी से मौत होने की आशंका जताई गई। 
विज्ञापन


सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 साल प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें