फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पत्नी ने मारा थप्पड़... पुलिस ने नहीं की सुनवाई, जहर खाकर एसपी आवास पहुंचा युवक, अस्पताल में मौत

Sat, 10 Feb 2024 04:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की पत्नी उसे दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी देती थी। पत्नी ने उसे कचहरी में थप्पड़ भी मारा था। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी।  
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में युवक की मां और बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने के नौगवां पकड़िया निवासी युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि एक मामले में पुलिस युवक की फरियाद नहीं सुन रही थी, जिससे वह आहत था। वह जहर खाकर एसपी आवास पहुंचा था। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन


नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहनी वाली ओमवती ने बताया कि उनके पुत्र प्रदीप (26) ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव वार नवादा की रहने वाली युवती से करीब डेढ़ माह पूर्व शादी की थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। वह प्रदीप को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाने की धमकी देती थी। आरोप है कि पत्नी ने उसे थप्पड़ भी मारा था। प्रदीप ने सुनगढ़ी क्षेत्र की आसाम चौकी पर कई बार मामले की शिकायत की थी।  

बरेली बवाल की तस्वीरें: देखते ही देखते भीड़ से निकले उपद्रवी, दुकानें तहस-नहस कर लोगों को पीटने लगे
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

युवक की मां और बहन ने बताया कि प्रदीप शनिवार सुबह घर से निकला था। वह शिकायत लेकर एसपी अतुल शर्मा के बंगले पर पहुंचा। बताया गया कि युवक जहर खाकर एसपी आवास पहुंचा था। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। शाम को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें