बरखेड़ा-बीसलपुर मार्ग पर रविवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पीलीभीत जिले में बरखेड़ा-बीसलपुर मार्ग पर रविवार सुबह ग्राम नवादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
रविवार सुबह ग्रामीण रोजाना की तरह टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। मृतक के पास टाट के कुछ खाली कट्टे और एक बोरी का पुलिंदा भी मिला है। उसने लाल-सफेद रंग की टी-शर्ट और काला पायजामा पहन रखा था। स्थानीय लोगों ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई है।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।