फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण की करें तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रत्येक विभाग को निर्धारित लक्ष्य के तहत पौधरोपण की तैयारी पूरी करने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

गांधी सभागार में हुई जिला पौधरोपण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता को सभी सरकारी / गैर सरकारी संस्थानों, सामाजिक संगठनों, उद्यमियों को प्रेरित किया जाए।
जनपद मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। जहां संबंधित विभागीय अधिकारियों / नामित नोडल अधिकारियों की ओर से कार्य स्थल पर पौधारोपण की प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक घंटे उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग/ट्री गार्ड आदि की व्यवस्था की जाए। फलदार एवं सहजन के पौधों का रोपण करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि नर्सरी से पौध उठाना कराना सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि समस्त विभाग चिह्नित स्थलों पर खाई खोदवाना, तार फेंसिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ सामाजिक वानिकी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, एआरटीओ, डीसी मनरेगा, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.......
विभागों को यह दिया गया लक्ष्य
जनपद में 27 विभागों की ओर से पौधरोपण होगा। इसमें वन विभाग 271513, पर्यावरण विभाग 116000, ग्राम्य विकास विभाग 1992000, राजस्व 167000, पंचायतराज 203000, आवास विकास 9000, औद्योगिक विकास 10000, नगर विकास 36000, लोक निर्माण 22000, जल शक्ति 22000, रेशम 23000, कृषि 390000, पशुपालन विभाग 9000, सहकारिता 8820, उद्योग 17000, ऊर्जा 6860, माध्यमिक शिक्षा 12000, बेसिक शिक्षा 20000, प्राविधिक शिक्षा 8000, उच्च शिक्षा 31000, श्रम 5500, स्वास्थ्य 14000, परिवहन 5200, रेलवे 16000, रक्षा 9000, उद्यान 247000 एवं गृह विभाग को ओर से 12320 पौधों का रोपण होगा। इस प्रकार जनपद में कुल 3683213 पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें