फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जबरन सामान लेने और वसूली करने वाला होमगार्ड निलंबित

विज्ञापन
मझोला पुलिस चौकी गेट के पास धरने पर बैठे व्यापारी । स्रोत - व्यापारी
विज्ञापन
मझोला। कस्बे के किराना व्यापारी से एक होमगार्ड के छह माह से लगातार दुकान में घुसकर बिना पैसे दिए सामान लेने का व्यापारियों ने पुलिस चौकी पर जाकर विरोध जताया। यहां पुलिस कर्मियों के होमगार्ड का पक्ष लेने पर व्यापारी नाराज हो गए और धरने पर बैठ गए। विरोध को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने होमगार्ड हर प्रसाद को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन




व्यापारी से लगातार उगाही की जानकारी व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष प्रेम गोयल ने अन्य पदाधिकारियों को दी। जानकारी पाकर युवा व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कपिल अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को फोन से पूरे मामले से अवगत कराया।
इस पर बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी मझोला चौकी पर एकत्र हो गए और उक्त होमगार्ड के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे न्यूरिया थानाध्यक्ष प्रदीप विश्नोई ने पीड़ित व्यापारी को ढाढ़स बंधाया। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया के निर्देश पर होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया। जिस पर व्यापारी शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें