फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: श्रद्धालुओं ने घरों में स्नान कर किया दान पुण्य

विज्ञापन
चौक बाजार रोड पर मकर संक्रांति के मौके पर सब्जी-पूड़ी बांटते लोग। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के चलते मकर संक्रांति पर भी नदी घाटों पर स्नान का प्रतिबंध रहा। इसके चलतेे श्रद्धालुओं ने घरों में ही स्नान कर पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया। शहर के ब्रह्मचारी घाट को जाने वाला रास्ता की पुलिस फोर्स की घेराबंदी में रहा। हालांकि जिले के अन्य नदी घाटों पर नाममात्र श्रद्धालुओं ने ही पहुंचकर पूजा अर्चना की। पर्व को लेकर कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर शहर के ब्रह्मचारी घाट पर हर साल श्रद्धालु स्नान कर पूजा अर्चना करते थे, मगर इस बार मकर संक्रांति पर ब्रह्मचारी घाट सूना दिखाई दिया। घाट को जाने वाले जिस रास्ते पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन पैर रखने की जगह नहीं होती थी, बृहस्पतिवार को वही रास्ता सूना दिखाई दिया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया था। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए ब्रह्मचारी घाट के रास्ते पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। हालांकि कुछ श्रद्धालुओं ने एक अन्य रास्ते से घाट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। प्रतिबंध के चलते अधिकांश श्रद्धालुओं ने घरों में ही स्नान कर पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया।
शहर के चीनी मिल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, बल्लभनगर कॉलोनी गेट, सुनगढ़ी, स्टेडियम रोड, जेपी रोड समेत विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों समेत अन्य लोगों द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कहीं-कहीं तो भंडारे में इतनी भीड़ देखी गई कि रास्ता ही कुछ मिनट के लिए जाम हो गया।
विज्ञापन

शहर के मंदिर श्री ठाकुरद्वारा राधा रमन जी महाराज में भी खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। यहां ट्रांसपोर्टर अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। खिचड़ी भोज का सिलसिला शाम तक जारी रहा। मकर संक्रांति पर वसुंधरा कालोनी व्यवसायी नितिन अग्रवाल के रक्तदाता केके शर्मा के साथ पहुंचकर रक्तदान किया।
बीसलपुर। मकर संक्राति पर श्रद्धालुओं ने तिल निर्मित खाद्य पदार्थ दान किए। घरों में खिचड़ी बनाई गई। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर, कटरा बाजार उपडाकघर परिसर, रोडवेज बस स्टैंड परिसर, गन्ना समिति, श्यामलदास मढ़ी परिसर और कासिमपुर मोड़ आदि स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
चुर्रासकतपुर। क्षेत्र के सभी गांवों में मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
बिलसंडा। मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक संस्थाओं व स्थानीय लोगों ने शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के श्री निवास कुंज आश्रम, मझगवां, बमरोली, मदन मोहन कॉलोनी के शिव मंदिर समेत कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान सियाराम शास्त्री, टीकाराम, राजेश, महेंद्र पाल प्रधान, बंटी, नीर समेत कई लोगों का सहयोग रहा।

मकर संक्रांति के अवसर पर स्टेशन रोड पर खिचड़ी भोज कराते लोग।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें