फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा में जीवित समाधि लेने पर अड़े महंत, धर्मस्थल का जीर्णोद्धार न होने से हैं आहत

Wed, 10 Jun 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के मझगवां में महंत सत्यगिरि ने बुधवार दोपहर समाधि लेने की घोषणा की। उनका कहना है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी  श्री लंगड़े बाबा धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे वह आहत हैं। 
विज्ञापन
महंत ने किया समाधि लेने का एलान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा कस्बा से सटे गांव मझगवां स्थित श्री लंगड़े बाबा धार्मिक स्थल के महंत सत्यगिरि ने बुधवार दोपहर 12 बजे समाधि लेने की घोषणा कर दी है। मंदिर तक रास्ता बनने के लिए जो सामग्री भेजी है। उससे वह संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


गांव मझगवां क्षेत्र में स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल काफी पुराना होने पर महंत सत्यगिरि मंदिर के जीर्णोद्धार की गत कई माह से मांग करते रहे हैं। पूर्व में भी जीर्णोद्धार के लिए अनशन पर बैठे थे। हालांकि बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। अब तक अधिकारियों के दिए आश्वासन पर कोई भी कार्य न होने की वजह से महंत पुनः अनशन पर बैठ गए। उन्होंने समाधि लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि जिंदा समाधि के लिए पहले भूमि पूजन किया था। इसके बाद उसकी खोदाई की गई। अब बुधवार दोपहर में वह समाधि लेंगे। 

महंत ने कहा कि मंदिर तक रास्ता बनाने के लिए 300 ईंट भेजी हैं। इससे पूरा रास्ता नहीं बन सकेगा। अधिकारियों के रवैया से महंत काफी आहत हैं। उधर, इस मामले में प्रशासन का पक्ष जानने के लिए बीसलपुर के एसडीएम को कई बार मोबाइल फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें