फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सेल-पर्चेज रिकॉर्ड न दिखाने पर औषधि निरीक्षक ने दो मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही स्टोर संचालकों के निश्चित समय में जवाब दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने मझोला क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पीहू मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
इस दौरान उन्हाेंने मेडिकल संचालक को सेल-पर्चेज के कागजात दिखाने के निर्देश दिए। इस पर उसने लैपटॉप खराब होने का हवाला दिया। इसके बाद उन्होंने मझोला क्षेत्र के ही अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल संचालक सेल-पर्चेज का कोई भी रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया।
लापरवाही मिलने पर औषधि निरीक्षक ने दोनों मेडिकल स्टोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। औषधि निरीक्षक की कार्रवाई की सूचना पर कई स्टोर संचालक अपना शटर गिराकर दुकान से चले गए। औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने बताया कि मझोला क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक रिकॉर्ड नहीं दिखा सके। ऐसे में दोनों मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें