फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक सवार बहनों पर की अश्लील टिप्पणी, विरोध पर परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर/पीलीभीत। भाई के साथ खेत से लौट रहीं बाइक सवार दो बहनों पर एक युवक ने अश्लील टिप्पणी की। भाई के विरोध करने पर गलीगलौज किया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे बाइक सवार के परिजनों ने बीच-बचाव किया तो युवक के परिजनों ने चिमटे से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच जुलाई को देर शाम खेत पर कार्य करके उसका पुत्र अपनी दो बहनों को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। आरोप है कि शराब की भट्ठी के निकट अरुण ने पुत्रियों पर अश्लील टिप्पणी की। इसपर बेटे की आरोपी युवक से बहस हो गई।
इसपर उक्त युवक ने फोन कर अपने पिता, भाई व एक अन्य को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि युवक के पिता ने लोहे के चिमटे से वार किया। इधर, सूचना मिलने पर महिला अपने पति के साथ मौके पर पहुंची। समझाने की कोशिश की, लेकिन उक्त लोग नहीं माने।
विज्ञापन

आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए उक्त युवक व उसके पिता ने महिला के सिर पर वार किया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। महिला ने बताया कि आरोपी युवक अरुण पूर्व में उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जा चुका है। जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। साथ ही आरोपी युवक जेल भी गया था।
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर लालमन, रिंकू, अमर व अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें