फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ और हरिद्वार की टीम ने मारी बाजी

Fri, 08 Aug 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ और हरिद्वार की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार से क्षेत्र स्तरीय 32वीं दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई थी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के 83 छात्रों ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें 14 वर्ष आयु वर्ग में लखनऊ की टीम विजयी रही।
17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में हरिद्वार की टीमें प्रथम रहीं। तीनों ग्रुपों की प्रतियोगिताओं में वाराणसी की टीमें उपविजेता रहीं। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र कुमार, रेनू भाटिया, हरीश देशवाल और विजय कुमार सचान निर्णायक मंडल में रहे। प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट दुष्यंत कुमार ने विजयी खिलाड़ियों काे पुरस्कृत किया। समापन समारोह में एसडीएम नागेंद्र पांडेय और डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें