फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कम दबाव-घटा बहाव, बूंद-बूंद पानी से बढ़ रही प्यास

Tue, 03 Jun 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नकटादाना पंप हाउस में खराब पड़ी दोनों मोटर। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में तीसरे दिन 30 हजार की आबादी को जैसे-तैसे पानी तो नसीब हुआ, लेकिन लो-प्रेशर की वजह से टोंटियां बूंद-बूंद ही टपकती रहीं। वहीं, नकटादाना पंप हाउस का मोटर सोमवार को भी दुरुस्त नहीं हो सका। ऐसे में आवास विकास के पंप से नकटादाना की आपूर्ति शुरू की गई। दो जगह आपूर्ति बंटने के कारण पानी के लो-प्रेशर से लोग भीषण गर्मी में परेशान दिखे।
विज्ञापन

नगर पालिका के जलकल विभाग की लापरवाही से रोजाना शहर में कहीं न कहीं जलापूर्ति बाधित हो रही है। यह समस्या पिछले तीन माह से है।
कहीं मोटर तो कहीं पाइपलाइन में लीकेज से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
आए दिन शिकायतें आती रहती हैं। मगर नगरपालिका के जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे। टनकपुर हाईवे पर स्थित टीवी टॉवर और नकटादाना चौराहे के पंप हाउस पर पानी आपूर्ति के लिए लगी मोटरें अधिक वोल्टेज के चलते शनिवार सुबह फुंक गई थी।
मोटर फुंक जाने से निरंजन कुंज कॉलोनी, सुभाष नगर कॉलोनी, अंबेडकर नगर कॉलोनी, नेहरू पार्क के पीछे, देशनगर, सुरभि कॉलोनी, एकता नगर, कॉलोनी, देशनगर, आईटीआई कॉलोनी के साथ नकटादाना पंप से ऑफिसर्स कॉलोनी, बनकटी मार्ग कॉलोनी, नकटादाना चौराहा, साईधाम, कॉलोनी की करीब 30 हजार आबादी को जल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को जलकल टीम की दिन भर मशक्कत करती रही। खराबी दूर न होने पर शाम को जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। नकटादाना पाइपलाइन का कनेक्शन आवास विकास से जोड़ा गया। सोमवार को लोगों की टंकी में पानी तो आ गया, पानी की गति काफी धीमी रही। इस वजह से लोगों को विशेष लाभ नहीं मिला। पेयजल की समस्या बनी रही। नकटादाना पंप हाउस का मोटर अब तक बन नहीं सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें