बीसलपुर के मठियानाथ मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।संवाद
बीसलपुर। मंदिरों और घरों में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की छठी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कढ़ी चावल बांटा गया। मठिया नाथ मंदिर में दोपहर में शुरू हुआ कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। व्यवस्था में मंदिर के पुजारी केशव गुप्ता, विमल किशोर, नवल किशोर, प्रवीण नगाइच और अनुज मित्तल आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
पूरनपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के पदाधिकारियों, सदस्यों ने नगर के सीताराम मंदिर में पहुंचकर श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव मनाया। भजन गाए। फूलों की वर्षा की गई। साथ ही आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष पूनम गुप्ता, रिंकी गुप्ता आदि पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।