फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला, भटके मरीज 16-34-35

विज्ञापन
डिजिटल एक्सरे कक्ष में लटका ताला। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा है। गांव-कस्बों में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय आना पड़ता है, लेकिन जब उन्हें यहां आकर भी ताले लटके दिखाई देते हैं तो निराश होकर लौटना पड़ता है या फिर निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। मंगलवार को हमारी टीम ने जिला अस्पताल की हकीकत परखी तो असलियत सामने आई। पेश है लाइव रिपोर्ट-
विज्ञापन

दो घंटे से एक्सरे के लिए कतार में खड़े मिले मरीज
जिला अस्पताल में मंगलवार 11.33 बजे एक्सरे कक्ष के सामने मरीज और उनके तीमारदारों की काफी भीड़ लगी थी। कतार में खड़े मरीजों ने बताया कि दो घंटे से अधिक समय हो गया। अभी पता नहीं कितना समय और लगेगा। ज्यादा देर और लगी तो ओपीडी का समय भी निकल जाएगा, चिकित्सक को दिखाने के लिए फिर दौड़ लगानी पड़ेगी।
डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटके मिले ताले
11.35 बजे जिला अस्पताल में मरीजों की तादाद काफी थी। ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के बाद कई मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन एक्सरे कक्ष के अलावा डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके मिले। मरीजों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराकर फिर से डॉक्टर को दिखाना है, अब ताला खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों की भीड़, कोविड गाइडलाइन तार-तार
जिले में धीमी रफ्तार से ही सही, कोविड संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जागरूकता का दावा कर रहा है, लेकिन जिला अस्पताल में ही 11.20 बजे कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। ज्यादातर मरीज बिना मास्क के ही थे। ओपीडी कक्ष के अंदर और बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। उचित दूरी बनाने के बजाय खुद को जल्दी दिखाने के चक्कर में मरीज सटी हुए खड़े थे।
बोले मरीज- नहीं मिल पा रही उचित सुविधाएं
एक्सरे कराने के लिए दस बजे पहुंचा। डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद भी एक्सरे नहीं हो सका। डिजिटल एक्सरे की सुविधा भी बंद पड़ी है। - मुदित पाठक
चिकित्सक के परामर्श पर एक्सरे कराने के लिए समय से एक्सरे कक्ष के निकट पहुंच गया, लेकिन घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। - ख्याली राम
रेडियोलाजिस्ट को तबादले पर उन्हें रिलीव कर दिया गया। अब सिर्फ एक ही रेडियोलाजिस्ट है और उन पर पुरुष तथा महिला जिला अस्पताल की जिम्मेदारी पर है। इसलिए दिक्कत आ रही है। सुबह आठ से दस बजे तक वे पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते हैं और उसके बाद महिला अस्पताल में चले जाते हैं। -डॉ. विजय कुमार तिवारी, चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल

अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें