फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की नहीं मानी, बाइक लेकर ही निकले... हो गया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दुकानें खुलने के आदेश के बाद लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर अफसरों को आखिर गुस्सा आ गया। बिना आवश्यक कार्य बाइक लेकर घूम रहे 30 लोगों को रंगीलाल चौराहा और कलक्ट्रेट से पकड़ा। वाहनों का चालान काटने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। हालांकि इन लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शासन से हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से बाजार खोलने के लिए शर्तों पर छूट दी गई है। इसमें दुकानों के खुलने का समय और दिन निर्धारित कर दिया गया है। मगर वाहनों के प्रयोग पर प्रतिबंध जारी है। बिना अति आवश्यक कार्य वाहन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद छूट के समय और बाद में लोग धड़ल्ले से वाहन पर सवार होकर सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सीओ सिटी प्रवीण मलिक भ्रमण पर निकले तो सड़कों पर नजारा देखकर दंग रह गए। रंगीलाल चौराहा के पास पहुंचते ही देखा कि वहां तमाम वाहन चालक जमा थे। इस पर दोनों अधिकारी वहीं रुक गए और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सख्ती करते हुए 15 वाहनों को पकड़कर उनका चालान किया। वाहन चालकों को पुलिस कोतवाली ले आई। इसके कुछ देर बाद करीब 12 बजे कलक्ट्रेट में भीड़ लग गई। कोई पास बनवाने के लिए बाइक से वहां पहुंचा था तो कोई अन्य काम से। डीएम वैभव श्रीवास्तव की नजर भीड़ पर पड़ी तो उनका पारा चढ़ गया। कुछ ही देर में निर्देश मिलने पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आठ बाइक समेत 15 लोगों को मौके पर पकड़ लिया। सभी कोतवाली लाकर इनके वाहन के चालान किए गए। हालांकि कार्रवाई का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। दोपहर बाद दोबारा सड़कों पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष को पकड़ने के बाद छोड़ा
भाजपा के एक जिला उपाध्यक्ष भी रंगीलाल चौराहा पर अधिकारियों के निशाने पर आ गए। उनकी वहीं पर स्टेशनरी की दुकान है, वहीं पर वह कुछ लोगों के साथ भीड़ लगाए खड़े थे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने उन्हें भी पकड़वा दिया। हालांकि बाद में इन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा एक सांसद समर्थक भी पकड़ा गया। उसे भी सत्ताधारी दल के नेता छुड़ाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पांच पर एफआईआर, 86 वाहनों का चालान
बीसलपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। दियोरियाकलां कोतवाली में धारा 188 के तहत गांव भगौतीपुर निवासी ज्ञानप्रकाश, धर्मपाल, अजयपाल, महेंद्र और नन्हेंलाल पर एफआईआर दर्ज की गई, जबकि यहां 25 वाहनों का चालान भी किया गया। इसके अलावा कस्बे में कोतवाली पुलिस ने बेवजह बाइक से घूमने वालों को फटकार लगाई और 61 वाहनों का चालान किया। वाहन चालकों से 2500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें