फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने से नहीं माने तो हो जाएगा बरेली जैसा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रशासन ने किराना दुकानों का समय बढ़ाकर राहत देने की कोशिश की, लोगों ने सोमवार को इस छूट का नाजायज फायदा उठाया तो प्रशासन को फैसला बदलना पड़ा। अब सुबह को तीन घंटे की छूट में भी दुकानदार और खरीददार सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे, वाहन भी खूब दौड़ा रहे हैं। ऐसे में डर है कि प्रशासन को बरेली जैसा सख्त फैसला न लेना पड़े, वहां दो दिन से ज्यादातर सड़कें ब्लॉक कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण एक दूसरे तक न पहुंचे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीन मई तक लॉकडाउन किया गया है। इसमें मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई। यूपी सरकार ने तो मास्क लगाना आवश्यक भी कर दिया है। प्रशासन को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश हैं। मगर, लॉकडाउन में सुबह छह से नौ बजे तक किराना दुकानें खुलने पर रोजाना भारी भीड़ जमा हो रही है। वाहनों का प्रयोग सिर्फ अति आवश्यक काम में ही किया जा सकता है, मगर वाहन खूब दौड़ रहे हैं। खरीदारी करते समय शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा। बुधवार को भी किराना मंडी, स्टेशन रोड, चौक बाजार, जेपी रोड, रंगीलाल चौराहा, काला मंदिर, सुनगढ़ी में दुकानें खुली तो भीड़ जमा नजर आई। तमाम दुकानों पर तो भीड़ के हालात बदतर थे। जल्दी सामान पाने की होड़ लगी रही। लोग एक-दूसरे से सटकर सामान खरीदते देखे गए। कुछ पुलिसकर्मी जरूर रोकटोक कर रहे थे, मगर कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में छूट के समय में चल रही लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है। इधर, डीएम वैभव श्रीवास्तव की ओर से एक बार फिर लोगों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील की गई है। ऐसा न होने पर डीएम ने दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें