फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक्स-रे कक्ष में लटका ताला, इंतजार के बाद मायूस लौटे मरीज

Tue, 12 Nov 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ा एक्सरे कक्ष।संवाद
विज्ञापन
अमरिया। अमरिया सीएचसी में हावी अव्यवस्थाएं मरीजों के लिए परेशानी का कारण हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक्सरे कक्ष में ज्यादातर समय ताला पड़ा रहता है। इस वजह से मरीज घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटने के लिए मजबूर हैं। वहीं, परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कस्बे के अलावा आसपास के 40 गांवों के करीब 40 हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए निर्भर हैं। सीएचसी पर प्रतिदिन करीब 700 मरीज आते हैं। सोमवार को जब पड़ताल की गई तो यहां अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। सुबह करीब 10 बजे एक्स-रे कक्ष में कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा था। कमरे में ताला लगा हुआ था।
बाहर 10 से 15 मरीज अपना एक्स-रे कराने के लिए लाइन में लगे थे। मरीजों का कहना था, कि टेक्नीशियन रोज ही देरी से आते हैं। इसके बाद तय समय पर उठ जाते हैं। इस वजह से हर रोज बड़ी संख्या में लोग एक्सरा नहीं करा पाते।
विज्ञापन

000000

बदबू से होती है परेशानी अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे वहां से निकलने वाले मरीज व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कत होती है। पानी भरने पर उठने वाली बदबू से यहां रुकना मुश्किल होता है। कई बार शिकायत की गई मगर यहां साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया। गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने का भी डर है।
000
फोटो: 23
हाथ का एक्स-रे कराने के लिए सुबह नौ बजे आए थे, लेकिन एक्स-रे रुम में ताला लटक रहा है। एक्स-रे कब किया जाएगा इस बारे में जानकारी देने के लिए कोई मौजूद ही नहीं है। - प्यारे लाल, ग्राम मौनी
000
फोटो: 24
पैर में पिछले काफी कई दिनों से तकलीफ है। आधा घंटा से ज्यादा एक्स-रे कक्ष के बाहर खड़ा हूं, लेकिन अभी तक कमरे का ताला ही नहीं खुला है। - परशुराम, ग्राम बिलासपुर
0000
वर्जन:
एक्स-रे कक्ष में संविदा पर कर्मचारी तैनात है। देरी से आने को लेकर संबंधित का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। - अनिकेत गंगवार, सीएचसी प्रभारी

अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ा एक्सरे कक्ष।संवाद

अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ा एक्सरे कक्ष।संवाद

अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ा एक्सरे कक्ष।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें