फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग से अभद्रता कर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। एक तरफ बुजुर्ग नागरिकों की समस्याओं का समाधान और सम्मानपूर्वक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस विभाग ‘सवेरा मुहिम’ चला रहा है। वहीं निचले स्तर पर न सिर्फ बुजुर्गों की शिकायतों को अनसुना किया गया, बल्कि अपशब्दों का प्रयोग कर पुलिस ने धमकाया भी। मामले का पता चलने के बाद सीओ से मांगी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने ईंटगांव के चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

मामला बिलसंडा क्षेत्र से सामने आया है। यहां जमीन विवाद में बुजुर्ग से गालीगलौज करने के बाद ईंटगांव चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने अभद्रता की। पीड़ित ने दरोगा पर डंडे से पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। घुरीपट्टी गांव निवासी हरजिंदर सिंह (65) का गांव के ही राजेश कुमार से खेत का विवाद है। दोनों पक्ष खेत पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। इसी को लेकर रविवार को बुजुर्ग हरजिंदर सिंह शिकायत करने थाने गए थे। हरजिंदर सिंह का आरोप है कि दरोगा ने अभद्रता करते हुए उनकी डंडे से पिटाई की। चौकी परिसर में ले जाकर गालीगलौज करने के बाद उन्हें जेल भेजने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया था। मंगलवार सुबह दरोगा मनोज कुमार का गालीगलौज और अभद्रता करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी लगते ही एसपी ने सीओ बीसलपुर लल्लन सिंह को मामले की सत्यता का पता लगाने के निर्देश दिए। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार देर शाम एसपी ने दरोगा मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
दरोगा का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया था। इस पूरे मामले में सीओ बीसलपुर से रिपोर्ट मांगी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।- जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें