फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुत्रवधू और उसके दूसरे पति से जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंचचाई। थाना क्षेत्र की महिला ने अपनी पुत्रवधू व उसके दूसरे पति पर आए दिन मारपीट कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन





थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी कलावती ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद इकलौते बेटे का भी सात साल पहले देहांत हो गया था। मौत के बाद उनकी बहू लक्ष्मी अपने दहेज का सामान लेकर अपने मायके पूरनपुर क्षेत्र के गांव गुलडहा चली गई थी। दो वर्ष बाद बहू ने 2019 में एक दूसरे युवक दीप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी जिला लखीमपुर के ग्राम दिदारू टांडा से दूसरी शादी कर ली और वापस पीड़िता के घर मोहब्बतपुर लौट आई। उसी दिन से दोनों मिलकर तीन बीघा जमीन, जो कि पीड़िता के नाम है, को लेकर विवाद करते आ रहे हैं। आरोप है कि उसकी पुत्रवधू ने पूरी जमीन नाम न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। परेशान पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें