पीलीभीत। उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। छह दुकानों से उर्वरकों के नमूने लिए हैं।
बुधवार को उप कृषि निदेशक राममिलन परिहार ने शहर के मोहित बीज भंडार और बरखेड़ा के श्याम खाद भंडार से दो नमूने लिए। वहीं जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने गजरौला के नूरी खाद भंडार, गजरौला की औद्योगिक विपणन सहकारी समिति, माला कॉलोनी के सीमा खाद भंडार और माला कॉलोनी की विनय एग्रो ट्रेडर्स से चार दुकानों से नमूने लिए। इसके अलावा 12 अन्य निजी उर्वरकों विक्रेताओं की दुकानों की जांच की। इसमें माला कॉलोनी के भारत एग्रो ट्रेडर्स, बाबूराम खाद भंडार, आईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र और कल्याणपुर नौगवां के महेश खाद भंडार व कुमार खाद भंडार की दुकान बंद मिलने पर इनके उर्वरक बिक्री प्राधिकार लाइसेंस को निलंबित किया गया। संवाद