बीसलपुर। गांव चुर्रा गौटिया में बुधवार को हुई विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में गांव के प्राथमिक विद्यालय को बंद किए जाने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय को बंद कर दिया है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले 55 बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है। तय किया गया कि बहुत जल्द बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के मंडल प्रभारी संजय भारती ने की और संचालन युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरबंस सिंह तोमर ने किया। इसमें तहसील सचिव मुकेश सिंह, जिला सचिव राजवीर, अंकुश राठौर, रघुनंदन प्रसाद, गुरपाल, सचिन कुमार, चंद्रशेखर, उदय प्रताप, रामेश्वर दयाल, रोशनी सागर आदि शामिल रहे। संवाद