फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नियमों की अनदेखी करने वाले 52 लोगों के लाइसेंस निलंबित

Sat, 30 Aug 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस हर माह निलंबित हो रहे हैं। इसके बाद भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे जिले में हादसों का ग्राफ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के मुताबिक जुलाई में नियमों की अनदेखी करने वाले 252 वाहनों का चालान किया गया है। 23 वाहनों पर सीज की कार्रवाई की गई। वहीं 30 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए है। वहीं अगस्त में अब तक करीब 220 वाहनों के चालान हो चुके हैं। 16 वाहनों को सीज किया जा चुका है। वहीं 22 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी जारी है।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चालकों का नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें