फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उत्तराखंड की सीमा पर 1.71 करोड़ से बन रहा भव्य द्वार

Sat, 30 Aug 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर औद्योगिक हब भरा पचपेड़ा में प्रवेश करने वाले मार्ग पर 1.71 करोड़ रुपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। यह प्रवेश द्वार बिरहनी गांव के पास निर्मित किया जा रहा है।
विज्ञापन

भरा पचपेड़ा की पहचान औद्योगिक हब के रूप में बन रही है। निर्माणाधीन खमीर फैक्ट्री के कारण यह क्षेत्र चर्चा में है। फोरलेन मार्ग की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वागत द्वार की योजना लागू की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि स्वागत द्वार को आधुनिकता और पारंपरिक वास्तुकला के मिश्रण से तैयार किया जा रहा है।
इसमें सोलर पैनल सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे यह द्वार 24 घंटे रोशन रहेगा। द्वार की सुंदरता बढ़ाने के लिए सजावटी पौधे लगभग 50 मीटर तक मध्य पट्टी का चौड़ीकरण कराकर लगाए जाएंगे। यह द्वार मझोला-सितारगंज फोरलेन मार्ग पर विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। यह कार्य लगभग एक वर्ष में पूर्ण होने की संभावना है। विभाग इसे केवल स्वागत द्वार ही नहीं, बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मान रहा है। आने-जाने वाले यात्री यहां रुककर इसकी सुंदरता निहार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें