पीलीभीत/ मझोला। गुलड़िया भिंडारा (मझोला) नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। गांव गिधौर और भिंडारा को नगर पंचायत में शामिल कराने का प्रस्ताव बनाकर उन्हें सौंपा। नगर पंचायत का सीमा विस्तार होने से विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
चेयरमैन ने बताया कि गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत को 46 साल बीत जाने के बाद भी सीमा विस्तार का लाभ नहीं मिला। भिंडारा गांव को पूरी तरह से नगर पंचायत में शामिल नहीं किया गया है। इस विसंगति को दूर करने के लिए प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने दो माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सभी बिंदुओं पर जानकारी दी थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर उनके प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया।