फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दिन भी दिखा तेंदुआ, शेरपुरा व जटपुरा के बीच बाघ की चहलकदमी

Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव लालपुर के समीप तेंदुआ देखे जाने पर एकत्र लोग।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव लाह और उदयपुर के समीप दूसरे दिन तेंदुआ खेतों में घूमता देख लोगों ने बाघ का शोर मचाया। सूचना पर पहुंची टीम को तेंदुआ के पगचिह्न मिले। गांव शेरपुर और जटपुरा के बीच कच्चे रास्ते पर बाघ की चहलकदमी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव लाह और उदयपुर खुर्द के समीप राजकीय नलकूप के पास रामाधार पांडेय के खेत के समीप गांव के शान मोहम्मद, राजेश वाल्मीकि आदि ने वन्यजीव को चहलकदमी करते देखा था।
लोगों ने बाघ होने का शोर मचाया। सूचना पर पहुंची वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम को तेंदुआ के पगचिह्न मिले थे। बुधवार शाम को तेंदुआ ने गांव लाह निवासी ओमप्रकाश पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ओमप्रकाश को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने तेंदुए को खेतोंं में घूमता देखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव शेरपुरकलां और जटपुरा के बीच कच्चे रास्ते पर बाघ की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वन एवं वन्य प्रभाग के डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि वीडियो की जानकारी हुई है। टीम भेजकर पूरे मामले की जानकारी कराई जाएगी।

पूरनपुर के गांव लालपुर के समीप तेंदुआ देखे जाने पर एकत्र लोग।स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें