फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हजारा इलाके में वाहन की टक्कर से तेंदुआ की मौत, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

Sat, 18 Apr 2026 01:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

हजारा थाना क्षेत्र में सिद्धनगर से भुरजनिया मार्ग पर एक मादा तेंदुआ की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मृत तेंदुए को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा मिला तेंदुआ का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में सिद्धनगर से भुरजनिया मार्ग पर वाहन की टक्कर से मादा तेंदुआ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे संपूर्णानगर रेंजर और वन कर्मियों ने तेंदुआ को शव कब्जे में लिया। रेंजर ने बताया कि उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन

 
हजारा थाना क्षेत्र के गांव नेहरूनगर, सिद्धनगर आदि का पास पिछले करीब दो महीने से तेंदुआ की चहलकदमी बनी है। ग्रामीणों से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम निगरानी में लगी थी। शुक्रवार की देर रात सिद्धनगर गांव से भुरजनिया जाने वाले मार्ग पर एक मादा तेंदुआ का शव पड़ा देखा गया। 

ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही लखीमपुर खीरी की संपूर्णानगर रेंज के रेंजर ललित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि मादा तेंदुए की मौत वाहन की टक्कर लगने से हुई है। तेंदुआ की उम्र करीब चार वर्ष रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें