फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आबादी क्षेत्र में वर्कशॉप के बाहर मृत मिला तेंदुआ

Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृत तेंदुआ।स्रोत:वीडियो ग्रैंब
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर में आबादी के निकट वर्कशाॅप के बाहर संदिग्ध हालात में नर तेंदुआ मृत मिला। सूचना पर शाहजहांपुर के खुटार रेंज की सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले। पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट में भी पीटने की पुष्टि नहीं हुई। विभाग के अधिकारी स्वाभाविक मौत होने का तर्क दे रहा है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज के अलावा मैलानी, खुटार का वन क्षेत्र लगता है। अक्सर वन्यजीव जंगल से निकलकर आसपास के गांवों के समीप खेतों में चहलकदमी करते दिख जाते हैं। गांव पंजाबा के समीप तीन दिन से तेंदुआ देखा जा रहा था।
लोगों ने तेंदुए की मौजूदगी की सूचना खुटार रेंज को दी थी। विभाग की ओर से तेंदुए की निगरानी कराने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। शुक्रवार सुबह दुर्जनपुर गांव की सीमा में संदिग्ध हालात में तेंदुआ मृत मिला।
विज्ञापन

गांव के दक्षिण में एक वर्कशाॅप के समीप तेंदुए का शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। खुटार रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि तेंदुए के शव को बरेली के आईवीआरआई में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देखने से तेंदुए की उम्र अधिक लग रही है। उसके पेट में भी कुछ नहीं मिला। ऐसे में संभव है कि उसने कई दिनों से कुछ न खाया हो। प्रथमदृष्टया स्वाभाविक मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें