फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से शावक की मौत; दुधवा के पटिहन में मिला तेंदुए का शव

Sat, 14 Dec 2024 03:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/लखीमपुर खीरी

सार

पीलीभीत में नौजल्हा जंगल क्षेत्र से निकला शावक सड़क पर आ गया। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा शावक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में किसी वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के शावक की मौत हो गई। सूचना पर रेंज की टीम ने शावक के शव को कब्जे में लिया। उसकी उम्र करीब छह माह बताई जा रही है। घटना शुक्रवार देर रात बराही रेंज के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र नौजल्हा की है। 

विज्ञापन


नौजल्हा से कुतिया कबर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर रात नौजल्हा जंगल क्षेत्र से निकला तेंदुए का शावक मार्ग की ओर पहुंच गया। मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। अफसर को सूचना दी गई। 

इसके बाद शावक के शव को कब्जे में ले लिया गया। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शावक की उम्र करीब छह माह की है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की प्रक्रिया पर अमल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा: पटिहन क्षेत्र में मिला तेंदुए का शव
दुधवा नेशनल पार्क के बफरजोन की पलिया रेंज के पटिहन गांव में एक तेंदुए का शव बरामद हुआ है। पार्क के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया है। निमोनिया होने से तेंदुए की मौत होने की बात कही जा रही है।

तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना मिलनेपर बफर जोन के डीएफओ सौरीष सहाय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि काफी देर से शव पड़ा हुआ था और लोगों ने जिंदा समझते हुए मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि पटिहन रेंज में तेंदुए का शव मिला है और उसमें निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। 

पार्क के डॉ. दयाशंकर, डॉ. दीपक समेत अन्य डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जिसमें निमोनिया से ही उसकी मौत होने की पुष्टि हो रही है। बाकी वन विभाग को घटनास्थल पर लगा दिया गया है और जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें