फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने लेखपालों पर लगाया मनमानी का आरोप

Fri, 17 Apr 2015 11:42 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओला व अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसल का सर्वे सही ढंग से न किए जाने से प्रधानों में रोष है। प्रधान संगठन ने लेखपालों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार नुकसान की भरपाई के लिए अब तक करोड़ों रूपये अवमुक्त कर चुकी है, लेकिन राजस्व प्रशासन का लेखपालों पर अंकुश न होने की वजह से तमाम गांवों में अभी तक नुकसान का सर्वे ही सही ढंग से नहीं किया गया।

लेखपाल उन्हीं लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। जिनसे साठगांठ हो जाती है। क्षेत्र में अब तक पांच किसानों की सदमे से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लेखपालों ने अपना रवैया नहीं बदला है। किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी सोमवार को डीएम से मिलेंगे और उन्हें वास्तविक स्थित से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें