फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यूपी बोर्ड परीक्षा में त्रुटियों के सुधार का अंतिम मौका कल तक

Fri, 24 Oct 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों को परीक्षा फार्म में हुई त्रुटियों को सुधारने का अंतिम मौका दिया है। छात्रों के लिए 25 अक्तूबर यानी शनिवार रात 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in सक्रिय रखी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परिषद के आदेश के अनुसार छात्रों के शैक्षिक विवरणों जैसे विषय/वर्ग, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, वर्तनी त्रुटि, लिंग, जाति, फोटो और कक्षा 11वीं में अंकित हाईस्कूल के अनुक्रमांक में हुई त्रुटियों को वेबसाइट पर लॉग इन कर समय रहते संशोधित कराना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त, ऑफलाइन माध्यम से जन्मतिथि में संशोधन, छात्र/माता-पिता का पूर्ण नाम सुधार या छात्रों के विवरण को नियमानुसार डिलीट/रिस्टोर करने संबंधी प्रकरण संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 31 अक्तूबर तक प्रस्तुत किए जाने हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी तरह के संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को समय पर संशोधन कर अपनी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें