फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गजरौला में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का शिकार, ग्रामीणों में नाराजगी

Thu, 05 Nov 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जमीन पर पड़े पक्षी। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
गजरौला। सर्दियों की शुरुआत होते ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर जिले की सीमा में आने वाले प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। गजरौला थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों के शिकार का मामला सामने आया है। शिकार से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक वानिकी की टीम अलर्ट हुई। रेंजर के अनुसार बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें बाइक सवार युवक कुछ पक्षियों को कट्टे में भरता दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ पक्षी जमीन पर भी पड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो थाना क्षेत्र के सिरसा सरदाह गौटिया के निकट रेलवे पटरी के नजदीक का बताया जा रहा है। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराने और शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रेंजर वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें