फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धनतेरस पर आज बाजार में बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

Thu, 05 Nov 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
वृहस्पतिवार को क्रॉकरी की दुकान पर बर्तन पसंद करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। धनतेरस पर शुक्रवार को महालक्ष्मी और कुबेर देव के पूजन के साथ बाजार में धनवर्षा की उम्मीद है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहनों की खरीदारी को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह तैयार हैं। सराफा, बर्तन, कपड़ा और क्रॉकरी बाजार में दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन और विभिन्न रेंज के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों की पसंद और बजट का विशेष ध्यान रखा है। इस बार सोने-चांदी के साथ ही हीरे के आभूषण भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शोरूम में ग्राहकों के लिए करीब 20 हजार रुपये तक की कीमत में लाइटवेट डायमंड रिंग उपलब्ध कराई गई हैं। इन दिनों कम वजन और आकर्षक डिजाइन वाली अंगूठियों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इसके अलावा चांदी में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कछुआ, पायल और कुबेर देव के सिक्कों की भी अच्छी रेंज मौजूद है। सोने में महिलाओं के लिए पतली चेन, पेंडल और लाइटवेट झुमकों के नए डिजाइन तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइटों से जगमगाएंगे घर-प्रतिष्ठान : दीपावली की सजावट के लिए भी बाजार में इस बार कई नए उत्पाद आए हैं। धनतेरस से ही लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए खरीदारी शुरू कर देते हैं। इसे देखते हुए दुकानों पर छोटे झूमर, कंदील, इलेक्ट्रॉनिक फ्लावर, लीची बॉल, दीया लड़ी और स्ट्रिप लाइट की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है। रंग-बिरंगी झालरों और जगमगाती लाइटों के नए डिजाइन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार, इस बार सजावटी लाइटों में कई नए ट्रेंड बाजार में आए हैं। धनतेरस पर इनकी बिक्री में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

वृहस्पतिवार को क्रॉकरी की दुकान पर बर्तन पसंद करती महिलाएं। संवाद

वृहस्पतिवार को क्रॉकरी की दुकान पर बर्तन पसंद करती महिलाएं। संवाद

वृहस्पतिवार को क्रॉकरी की दुकान पर बर्तन पसंद करती महिलाएं। संवाद

वृहस्पतिवार को क्रॉकरी की दुकान पर बर्तन पसंद करती महिलाएं। संवाद

वृहस्पतिवार को क्रॉकरी की दुकान पर बर्तन पसंद करती महिलाएं। संवाद

वृहस्पतिवार को क्रॉकरी की दुकान पर बर्तन पसंद करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें