फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लंगूर ने गांव में मचाया उत्पात, छह लोगों को किया घायल, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Sat, 06 Jun 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले के जैतपुर गांव में दहशत फैलाने वाले लंगूर को शनिवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। लंगूर के हमले से करीब छह ग्रामीण घायल हुए थे। इससे गांव में दहशत का माहौल था। 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने लंगूर को पकड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में पिछले दो दिनों से दहशत का कारण बने लंगूर को शनिवार दोपहर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। लंगूर के हमले से करीब छह दर्जन ग्रामीण घायल हुए थे, जिससे गांव में भय का माहौल बन गया था। बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर लंगूर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

विज्ञापन




गांव में लंगूर की दहशत से बच्चे घरों में दुबक गए थे और ग्रामीण खेतों व गलियों में निकलने से भी डर रहे थे। शनिवार को डीएफओ भरत कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर विशेष अभियान चलाया। टीम ने पहले लंगूर की गतिविधियों का आकलन किया और उसके बाद उसे पकड़ने की रणनीति बनाई। अभियान के दौरान लंगूर ने वन विभाग की टीम के सदस्यों पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम लंगूर को अपने साथ ले गई। लंगूर के हमले में हुकुमचंद मौर्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा रामबहादुर, आकाश, अजय, जमागीर और जलालुद्दीन समेत अन्य ग्रामीण भी उसके हमले में घायल हुए। सभी घायलों का उपचार कराया गया है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें