फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिलिंडर फटने से दुकान में लगी आग, टिनशेड उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के माला बाजार में बृहस्पतिवार रात सिलिंडर फटने से एक चाय-पकौड़ी की दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि धमाके की वजह से टिनशेड उड़ गया और पास की एक दीवार में भी दरार आ गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कंजा हरैया के माला बाजार में निर्मल राय की चाय-पकौड़ी की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे दुकान में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया, इससे आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान आग की चपेट में आ चुका था। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें