फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मकान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के गांव शिवपुरिया निवासी युवक ने नवादा कंजा निवासी युवक पर मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव शिवपुरिया निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसकी ललौरीखेड़ा पर वेल्डिंग व टंकी फिटिंग के सामान की दुकान है। गांव नवादा कंजा निवासी इरशाद अली दुकान पर आता-जाता था। इस दौरान जान-पहचान हो गई। इरशाद अली ने मोहल्ला बेनी चौधरी में एक मकान की बिक्री करने की बात कही। कीमत नौ लाख रुपये बताई।
मकान खरीदने के इरादे से इरशाद अली के साथ वह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी में मकान देखने गए। 8.30 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हो गया। 19 अक्तूबर 2023 को उसने 30 हजार रुपये नकद, नौ जनवरी को फोन पे से इरशाद अली के मोबाइल नंबर पर 99 हजार रुपये और 10 जनवरी को 60 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उसने इरशाद अली से मकान का बैनामा करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी ने बैनामा करने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें