फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्डर सिर पर गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक घर में काम कर रहे मजदूर की सोमवार को लोहे का गर्डर सिर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास निवासी लल्लूराम भोजवाल ने बताया कि उनका पुत्र दीपक (20) मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। वह लोहे का गर्डर सिर पर लादकर छत पर चढ़ रहा था। पैर फिसल जाने से वह गिर पड़ा। लोहे का गर्डर उसके सिर पर गिरा, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने कोतवाली में मामले की लिखित सूचना दे दी है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें