फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी में टंकी से गिरे मजदूर की जांच करते चिकित्सक, मौजूद पुलिस।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। नगर के मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर बदायूं जिले के के हजरतपुर भाऊ नगला निवासी मजदूर रिंकू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा सेफ्टी बेल्ट के टूटने से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी में पुराने वाटर बाक्स के समीप अमृत योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। बदायूं जिले के गांव हजतरपुर लगना निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके अलावा गांव निवासी राकेश गुप्ता, धर्मवीर यादव, सुमन ठाकुर व रिंकू सहित छह मजदूर निर्माणाधीन टंकी पर मजदूरी करने 19 नवंबर को पूरनपुर आए थे।
इसके अलावा अन्य स्थानों के मजदूर भी यहां काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे रिंकू (28) निर्माणाधीन टंकी पर करीब 60 फुट से अधिक ऊंचाई पर सेफ्टी बेल्ट पहन कर नीचे से सीमेंट, मौरंग के मसाले को रस्सी से खींच रहा था। इस समय सेफ्टी बेल्ट टूट गई और से रिंकू नीचे आ गिरा। साथ में काम करने वाले मजदूर आनन-फानन में उसे सीएचसी पूरनपुर लाए। जहां चिकित्सक ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने घटना की जानकारी उसके मजदूर साथियों से ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। सुरजीत सिंह ने बताया कि रिंकू तीन भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। दो बहनों में रचना की शादी हो चुकी है। सुनीता अभी अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें