फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बोले: नमस्ते करें, हाथ मिलाने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना वायरस का अब तक किसी भी देश के पास कोई इलाज नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। यह भी एक संक्रामक रोग है। कोरोना के संदिग्ध मरीज से दूरी बनाना जरुरी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोना या फिर किसी अन्य संक्रामक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति से न तो हाथ मिलाना चाहिए और न ही उसकी इस्तेमाल की हुई वस्तु का उपयोग करना चाहिए। लोग जागरुक रहेंगे तो बीमारी होने की आशंका बहुत कम रहेगी।
दिन में कई बार हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक जरूर धोएं। मौजूदा हालातों को देखते हुए बेहतर होगा कि हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करें, यही बचाव को बेहतर रास्ता है।
विज्ञापन

- डॉ. अश्वनी गुप्ता, एसीएमओ/नोडल संचारी रोग
खांसने और छींकने के बाद साबुन से हाथ धोना बहुत जरुरी है। हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए अच्छा सेनेटाइजर का भी उपयोग कर सकते हैं।
- डॉ. महविश सिद्दीकी, संक्रामक रोग विशेषज्ञ
कई लोग अपनी नाक, मुंह और आंखों को बार-बार हाथ लगाते रहते हैं। कोरोना या अन्य संक्रामक रोगों से बचाना चाहते हैं, तो ऐसा बिलकुल न करें। इन सबसे पहले हाथों को अच्छी तरह से धुले।
विज्ञापन

- डॉ. सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें