फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां-वहां खोखे लगाने वालों को मिलेंगी दुकानें

Tue, 03 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्य मार्ग, रामस्वरूप पार्क अथवा अन्य स्थानों पर अतिक्रमण कर खोखे, दुकानें आदि लगाने वालों को प्रशासन अपनी ओर से दुकानें उपलब्ध कराएगा। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक सप्ताह में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमण कर लोग छोटे-मोटे रोजगार करने को खोखा, फड़ अथवा अन्य प्रकार की दुकानें लगा लेते हैं। पिछले दिनों प्रशासन ने स्टेशन रोड के साथ ही रामस्वरूप पार्क, कचहरी रोड और वाल्टन क्लब से बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों को हटाकर खोखे, दुकानें आदि हटा दी थीं। अतिक्रमण हटने से बेरोजगार हुए इन लोगों को अब प्रशासन स्थाई रूप से दुकानें आवंटित करने की तैयारी में है। हालांकि अभी कहां और कितनी दुकानें आवंटित की जाएगी यह निर्धारित नहीं हुआ है लेकिन प्रशासन ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने अतिक्रमण में हटाए गए लोगों से विशेष कर रामस्वरूप पार्क, कचहरी रोड और वाल्टन क्लब में दुकानें लगाने वालों से आवेदन मांगे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ऐसे इच्छुक लोग एक सप्ताह में उनके कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन मिलने के बाद उन्हें दुकान आवंटित कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें